अंबाला में पराली जलाने वाले किसानों से अब तक 1 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उप निदेशक (कृषि) गिरीश नागपाल ने बताया कि अब तक हमारे पास पराली जलाने के 50 मामले आए हैं। इस समय अवधि में पिछले साल 115 मामले आए थे। पांच एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।
चीनी मिल के अधिकारियों के साथ बातचीत की गई है। उनकी 1 लाख टन पराली की मांग है। हम कोशिश कर रहे हैं कि किसान पराली न जलाकर उसे बेच दें ताकि उनकी कुछ कमाई भी हो सके। इसका खाका तैयार किया जा रहा है।
नागपाल ने बताया कि पराली जलाने वाले किसानों की एक सूची बनाकर हमने मुख्यालय भेज दी है। इन किसानों को किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।