चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में रूसा की ओर से ‘श्री गुरु नानक देव : जीवन, दर्शन ते योगदान’ पर कार्यशाला का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रिसिंपल डॉ. रोजी वालिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एसजीपीसी अमृतसर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कृपाल सिंह ने कहा, श्री गुरुनानक देव जी के उपदेश और बानी प्रत्येक को राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक तौर पर शिक्षा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों पर चलने के लिए कहा। इस दौरान जीएनडीयू, अमृतसर के पूर्व प्रो. डॉ. गुरमीत सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।