फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस बिल टैक्स ट्रैप, ये कॉरपारेट के लिए फायदेमंद: हरसिमरत बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बुधवार को वित्त विधेयक को टैक्स ट्रैप बिल करार देते हुए कहा कि ये काॅरपोरेट सेक्टर के लिए फायदेमंद होगा, जबकि मध्यम और लघु उद्योग के साथ आम आदमी को इससे नुकसान ही होगा।

बादल ने केंद्र सरकार की ओर से किए गए वादे के अनुसार चंडीगढ़ को पंजाब को हस्तांतरित करने में नाकाम रहने के कारण 1970 से केंद्र शासित प्रदेश से होने वाली सारी आय को पंजाब को वापस करने की मांग की है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ वाघा और हुसैनीवाला दोनों सीमाओं को व्यापार के लिए खोलने की भी मांग की है। लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए हरसिमरत ने कहा कि इस बिल से किसी को भी बख्शा नही गया है, चाहे आप पैसा कमाएं या निवेश करें, आपको टैक्स देना ही होगा। उन्होंने कहा कि यह बिल काॅरपोरेट क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा, जिसमें विदेशी निवेशकों के लिए टैक्स 45 फीसदी से घटाकर 35 फीसदी कर दिया गया है, जबकि स्टार्टअप के लिए एंजेल टैक्स वापस ले लिया गया है। उन्होंनेे कहा कि इसी तरह काॅरपोरेट कर 25 फीसदी तय किया गया है, जबकि साझेदारी और स्वामित्व वाली फर्मों में जाने वाले छोटे निवेशकों पर 30 फीसदी की दर से टैक्स लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य और बीमा प्रीमियम पर टैक्स लगाने के बारे में कहा कि यह खतरनाक है और किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। हरसिमरत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने या उन्हें एमएसपी प्रदान करने में नाकाम रही है और खेती के उपकरणों पर टैक्स से उन्हें ज्यादा नुकसान हो रहा है। उन्होंने पंजाब को कर्ज के जाल में फंसाने पर कहा कि कैसे राज्य का कर्ज आठ सालों में एक लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें