फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन को लेकर अनोखी सोच रखती है ये स्टारकास्ट

Thu, 28 Nov 2013 12:31 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लव यू सोणिये की स्टारकास्ट करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू फिल्म प्रमोशन को लेकर बहुत ही अलग सोच रखते हैं। उनका कहना है कि वे सबसे अधिक शहरों में अपनी मूवी का प्रमोशन करने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराएंगे। इस राह पर वे निकल भी पड़े हैं।
विज्ञापन


सौभाग्यवती फेम करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी वीजे तीजे सिद्धू और सहकलाकार रघु राम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए खास अभियान शुरू किया। यह अभियान शुरू हुआ सेक्टर-36 के कैफे काफी डे से।

अभियान में संगीतकार इश्क बैक्टर और श्रीडी भी शामिल हुए। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

लिम्का रिकॉर्ड का अभियान चंडीगढ़ से शुरू हुआ। कलाकारों का काफिला सेक्टर-11, सेक्टर-10, सेक्टर-8 इनर मार्केट, सेक्टर-8 मध्य मार्ग, सेक्टर-23 और सेक्टर-36 मार्केट होता हुआ मोहाली पहुंचा। फेज-3ए, फेज-5 और फेज-11 में अपने फैन्स की हौसला-अफजाई करने के बाद काफिला खन्ना की ओर चला गया।
विज्ञापन


करणवीर बोहरा ने बताया कि ‘लव यू सोणिये’ एक मजेदार, रोमांटिक व कॉमेडी मूवी है। पूरे परिवार के लिए यह एक अच्छी मनोरंजक फिल्म है।

मूवी की भाषा इतनी सरल रखी है कि जो आदमी पंजाबी नहीं जानता, वह भी आसानी से समझ सकेगा। दर्शक यह फिल्म देखने के बाद सिनेमा हॉल से मुस्कराते हुए निकलेंगे। फिल्म का संदेश है ‘परिवार को प्राथमिकता दो, तभी प्रेम में कामयाबी मिलेगी।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें