पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की स्मॉल स्केल इंडस्ट्री में अब नया चेंज देखने को मिलेगा।
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पंचकूला (एचसीसीआई), इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चंडीगढ़ (आईओएसी), चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज, डेराबस्सी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) ने एक बार फिर हैनोवर मिलानो फेयर्स इंडिया के संग हाथ मिलाया है।
हैनोवर मिलानो फेयर्स इंडिया ने देश में अपने औद्योगिक व्यापार मेले को वर्ल्ड ऑफ इंडस्ट्री इंडिया-2013 के नाम से करने की घोषणा भी की है। इस साल यह आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 17 से 20 दिसंबर के बीच होगा।
हैनोवर मिलानो फेयर्स प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर उमेश उन्नीकृष्णण ने कहा, ‘हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पंचकूला (एचसीसीआई), इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चंडीगढ़ (आईओएसी), चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज, डेराबस्सी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) के सदस्यों की ओर से पिछले साल मिले रिस्पांस के बाद बाद इस साल सहभागिता एक कदम और आगे बढ़ गई है।’
अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में शामिल होने का मौका मिलेगा
इस समझौते के साथ हैनोवर मिलानो फेयर्स इंडिया पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के इंडस्ट्रियल हाउसेज को इस फील्ड के इंटरनेशनल नेटवर्क और बिजनेस-टू-बिजनेस नेटवर्किंग के मौके दिलाएगी।
एसोसिएशन इन सदस्यों को इंडिया और कंपनी की ओर से दुनिया भर में लगने वाली 110 अंतरराष्ट्रीय एग्जीबिशनों में अवसर देगी। एचसीसीआई के चेयरमैन विष्णु गोयल और चंडीगढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के प्रेजिडेंट अरुण महाजन ने इस सहभागिता पर खुशी जताई।
इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ बेहतर और कम लागत की तकनीक को तैयार करने पर जोर दिया गया है। मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरकृपाल सिंह ने कहा कि सहभागिता से उन्हें नई तकनीक की जानकारी मिलने के साथ-साथ उस पर काम करने का मौका भी मिलेगा।
प्रेस कांफ्रेंस में चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज के सेक्रेटरी जनरल और डेराबस्सी इंडस्ट्री एसोसिएशन के वाइस प्रेजिडेंट राकेश अग्रवाल भी मौजूद थे।