फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर और उनकी बेटी के खिलाफ कोर्ट में केस करेगा एक शख्स, ये रही वजह

Tue, 14 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
anil kapoor - फोटो : anil kapoor
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनकी बेटी रिया कपूर के खिलाफ एक शख्स कोर्ट में केस दायर करेगा। इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। दरअसल, रिया कपूर की मूवी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला कोर्ट तक जा सकता है, कड़ी चेतावनी दी गई है। विवाद हरियाणा में रोहतक जिले के प्रोड्यूसर डॉ. राजेश बख्शी ने खड़ा किया। वे फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और उनकी बेटी के खिलाफ कोर्ट जा सकते हैं।
विज्ञापन


डॉ. बख्शी का आरोप है कि अनिल कपूर की बेटी ने उनकी फिल्म का शीर्षक अपने नाम करवा लिया है। फिलहाल, मामला इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन में चल रहा है। इस संबंध में जल्द ही अनिल कपूर और बख्शी की बैठक होने वाली है। बख्शी का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर अपनी फिल्म का नाम नहीं बदलेंगे। यदि एसोसिएशन ने उनकी नहीं सुनी तो वह कोर्ट जाएंगे।

शहर के प्रेम नगर निवासी डॉ. राजेश बख्शी ने बताया कि उन्होंने वर्ष जून-2016 में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन में वीरे की वेडिंग नामक शीर्षक और ट्रेडमार्क का पंजीकरण कराया था। इस फिल्म में अभिनेता जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्हीं कारणों से शुरू नहीं हो पाई मूवी

anil kapoor
बख्शी का कहना है कि अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने वीरे दी शादी के नाम से शीर्षक का पंजीयन करवाया था। उनकी फिल्म में करीना कपूर और उनकी बहन सोनम कपूर के शामिल होने की बात चल रही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म शुरू नहीं हो सकी।

बख्शी का आरोप है कि बाद में रिया ने अपनी फि ल्म का शीर्षक बदलकर वीरे की वेडिंग कर लिया। जबकि बख्शी की फिल्म का शीर्षक भी वीरे की वेडिंग है। बख्शी का कहना है कि उन्होंने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन में इसकी शिकायत की है।

एसोसिएशन ने दोनों पक्षों को आपस में बात करके मामले को निपटाने की बात कही है। जल्द ही इस संबंध में बख्शी और अनिल कपूर की बैठक होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें