फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ऑडिशन: कैमरे के आगे सब किरदार

Mon, 26 May 2014 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में बनने जा रही फिल्म निधि सिंह में कलाकारों के लिए सिटी में ऑडिशन लिए गए। इसमें लगभग तीन सौ के आसपास लोग पहुंचे। इनमें युवाओं से लेकर अधेड़ की भी लंबी लाइन थी। फिल्म का निर्माण द थिएटर आर्मी फिल्म्स के बैनर तले होगा। इस फिल्म के निर्देशक हैं जयदीप धांडा।
विज्ञापन

फिल्म के बारे में आयोजकों ने बताया कि यह एक महिला प्रधान फिल्म है। इसमें लीड एक्ट्रेस कुलराज रंधावा हैं। इस फिल्म की शूटिंग दस जून से शुरू होगी। फिल्म में लीड एक्ट्रेस की सहायिका, माता-पिता और अन्य भूमिकाओं के लिए ऑडिशन लिए गए। ऑडिशन सुबह दस से शुरू हुए जो शाम पांच बजे तक चले।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें