फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुरः छतबीड़ जू में आपस में भिड़े दो सफेद हिरण, डायरेक्टर बोले- ऐसी भिड़ंत होती रहती है

Mon, 23 Sep 2019 11:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
छतबीड़ जू में भिड़े हिरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीरकपुर स्थित छतबीड़ जू में काले हिरण के बाड़े में दो सफेद हिरण आपस में भिड़ गए और इस भिड़ंत में एक हिरण चोटिल हो गया। उसे उपचार के लिए जू के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जब इस बाबत जू के डायरेक्टर एम सुधाकर से बात की तो उन्होंने बताया कि मेटिंग सीजन चल रहा है, इन सीजनों में मेल हिरणों के आपस में भिड़ने की घटनाएं आम बात है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले दो मेल सफेद हिरण उत्तेजित होकर आपस मे भिड़ गए थे। इसकी सूचना मिलते ही उन्हें अलग किया गया। एक घायल हिरण को इलाज के लिए जू के पशु चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अब वह पहले से बेहतर हालत में है।

उन्होंने यह भी कहा कि रेंज अफसर व फॉरेस्ट गार्ड ऐसी घटनाओं की चेकिंग के लिए हर 3 घंटे में हर बाड़े का निरीक्षण करने के लिए जू में चक्कर लगाते रहते हैं। वहीं छतबीड़ जू के ज्यादातर बाड़ों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपातकाल में प्रबंधन को पल-पल की जानकारी मिल सके।  
विज्ञापन


खुले और बाड़ों में रखे हैं कई तरह के हिरण
छतबीड़ जू में हिरणों की बहुत-सी प्रजातियां रखी गई हैं। इनमें हॉग हिरण, बारहसिंगा, काला हिरण, सफेद हिरण, सांभर, चीतल, चिंकारा, मूस हिरण व मराल आदि शामिल हैं। इन हिरणों को सफारी में खुले में भी रखा गया है व कई अलग-अलग बाड़ो में भी। इन्हें यहां घूमने आए पर्यटक खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें