फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में टीकाकरण अभियान का पांचवा सत्र शुरू, मनीमाजरा में भी बना केंद्र, जीएमएसएच 16 में दो केंद्र बने

Sat, 23 Jan 2021 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के जीएमएसएच 16 के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह ने केंद्र एक पर पहला टीका लगवाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना टीकाकरण अभियान का पांचवां सत्र शुरू हुआ। पांचवां सत्र सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ। इसके अंतर्गत गवर्नमेंट मेडिकल स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 में बनाए गए दोनों केंद्रों में 12:00 बजे तक 18 और 11 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका था। 

विज्ञापन


पहले केंद्र पर सबसे पहले टीका लगवाने वाले अस्पताल के उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह का कहना है कि टीका हमारे लिए संजीवनी है। इसलिए हम सबको इसे अवश्य लगवाना चाहिए। टीका लगवाकर हम अपने साथ ही अपने परिवार और अपने समाज व अपने देश को इस महामारी से बचाने में सहयोग देंगे। दूसरी तरफ शनिवार से मनीमाजरा में भी एक टीकाकरण केंद्र बना दिया गया है। 


मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में बनाए गए केंद्र में दोपहर 12 बजे तक 16 लाभार्थियों को टीका लग चुका है। सेक्टर 45 के सिविल अस्पताल में भी लाभार्थियों की संख्या 50 हो गई है जबकि जीएमसीएच 32 पर रफ्तार धीमी है। वहां अब तक दोनों केंद्रों पर क्रमशः 8 और 10 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ है। पीजीआई में आज टीकाकरण सत्र नहीं चलाया जा रहा।
विज्ञापन


सोमवार से 10 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
सोमवार से शहर में टीकाकरण केंद्रों की संख्या छह से बढ़ाकर 10 कर दी जाएगी। डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि पीजीआई में चार, मनीमाजरा सिविल अस्पताल में एक, जीएमएसएच 16 में दो, जीएमसीएच 32 में दो और सेक्टर 45 के सिविल अस्पताल में एक केंद्र का संचालन किया जाएगा। इन सभी केंद्रों पर एक दिन में 100-100 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रहेगा। 

पीजीआई को छोड़कर अन्य सभी केंद्रों पर यह व्यवस्था शनिवार से लागू हो जाएगी। पीजीआई में अगला टीकाकरण सत्र सोमवार को आयोजित किया जाएगा। डॉ. कंग ने बताया कि टीकाकरण सत्र के साथ ही काउंसलिंग का क्रम भी जारी है। लाभार्थी अपने सहयोगियों से संपर्क कर लगातार उन्हें जागरूक कर रहे हैं । वहीं चिकित्सा अधिकारी अपने कर्मचारियों से मिलकर उन्हें टीकाकरण से जुड़ी जानकारियां देकर टीकाकरण करवाने की सलाह दे रहे हैं।  इसका असर साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन


टीकाकरण में चौथे सत्र का परिणाम ये है
पीजीआई के दो केंद्रों पर 70, 74
जीएमसीएच 32 के दो केंद्रों में 20, 20 
जीएमएसएच 16 में 100
सेक्टर 45 सिविल अस्पताल में 110
एयर फोर्स स्टेशन में 10

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें