फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : छठी से बारहवीं की कक्षाओं का समय बदलेगा, एक फरवरी से दोपहर दो बजे तक होंगी क्लास 

Sat, 23 Jan 2021 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों का टाइम बदलेगा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल के छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल प्रशासन ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक एक फरवरी से इन विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह नौ बजे से दो बजे तक चलेंगी। कक्षाओं में संख्या ज्यादा रही तो विद्यार्थियों को दो शिफ्ट में बुलाया जा सकता है। 

विज्ञापन


नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 31 जनवरी तक अपने निर्धारित समय से चलेंगी। अभी दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं सुबह नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक लग रही हैं, जबकि दूसरी शिफ्ट, दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक, में नौवीं और 11वीं की कक्षाएं चल रही हैं। एक फरवरी से इन कक्षाओं का समय भी नौ बजे से होगा।


डीईओ ने निर्देश में लिखा है कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए बाधित नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी या उनके अभिभवाक चाहते हैं तो वे घर में बैठकर ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं। बता दें कि अब तक सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक लगभग 40 प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूल आकर सामान्य कक्षाएं लगा रहे हैं। ग्रामीण और कॉलोनी के विद्यार्थी, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, सामान्य कक्षा के लिए रोजाना स्कूल आ रहे हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थी स्कूल आते समय इन बातों का रखें ख्याल  

  1. 1. मास्क जरूर पहनकर आएं।
  2. 2. स्कूल आने से पहले अभिभावकों की अनुमति पेपर पर लिखवा लें या स्कूल शिक्षक को संदेश भिजवा दें।
  3. 3. अपनी पानी की बोतल साथ लेकर आएं।
  4. 4. स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ सामाजिक दूरी बनाकर रखें।
  5. 5. कक्षा में शिक्षक के नहीं होने पर भी सहपाठियों से दूरी बनाकर रखें।
  6. 6. विद्यार्थी अपनी ज्योमेट्री बॉक्स लेकर आएं, सहपाठी से पैन, पेंसिल लेने की अनुमति नहीं होगी।
  7. 7. विद्यार्थी स्कूल और कक्षा में प्रवेश से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करें।
  8. 8. संक्रमण से बचाव के लिए स्कूल की दीवारों और फर्नीचर को छूने से बचें।
  9. 9. स्कूल खत्म होने के बाद विद्यार्थी को इधर उधर घूमने की अनुमति नहीं होगी।
  10. 10. विद्यार्थी सहपाठियों से हाथ मिलाने से बचें। दूर से ही वार्तालाप करें।

एक फरवरी से छठी से बारहवीं तक की कक्षा के लिए स्कूल की एक ही समय सारिणी तैयार की गई है। शिक्षकों को निर्देश है कि कक्षा में विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी बनाकर बैठाया जाए। अगर सामान्य कक्षा के लिए ज्यादा विद्यार्थी स्कूल आते हैं तो हम संख्या का अनुपात देखते हुए उन स्कूलों को दो शिफ्टों में चलाएंगे, ताकि सभी विद्यार्थियों की उचित सामाजिक दूरी के साथ सामान्य कक्षाएं लगवाई जा सकें। - रूबिंदरजीत सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक, यूटी 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें