वेलेंटाइन वीक का पांचवा दिन है प्रॉमिस डे। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे और टेडी बीयर डे के बाद अब बारी है प्रॉमिस डे की।
इस दिन कोई अपने प्रेमी से जिंदगीभर साथ देने का वादा करता है तो कोई एक-दूजे के लिए अपनी उन आदतों को छोड़ने का जो उन्हें पसंद न हों।
वैसे तो वेलेंटाइन डे का हर दिन अपने आप में खास है। लेकिन प्रॉमिस डे का महत्व भी कम नहीं।
प्यार के इस वीक की शुरूआत हुई थी रोज डे की भीनी-भीनी खुशबू से, फिर प्रपोज पर सामने आई दिल की बात जुबां पर और हुआ इजहारे मोहब्बत।
इसके बाद वेलेंटाइन वीक में प्यार भरी मिठास घोली चॉकलेट डे ने। बात प्यार की हो और गिफ्ट में टेडी बीयर की बात न हो तो कुछ अधूरापन सा लगता है।
इन सब के बाद आज बारी है प्रॉमिस डे की। इस दिन युवा युगल के अलावा बच्चों से लेकर बढ़े तक अपने परिवार के सदस्यों या परिजनों को कुछ खास प्रॉमिस करते हैं।
कोई किसी कि बुरी आदत छोड़ने का वादा लेता है तो कोई अच्छे काम शुरू करने का। इसके अलावा प्रेमी युगल इस रोज जिंदगीभर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं।
साथ ही हर खुशी और गम में साथ रहने का वादा। ताकि वक्त के साथ-साथ उनका रिश्ता और भी गहराता जाए। तो फिर किस बात का इंतजार है इस प्रॉमिस डे पर। आप भी करें एक ऐसा वादा जो आपके रिश्ते की गहराई को बयां करे।