फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक बॉर्डर पर पहरा देंगी महिला अधिकारी

Tue, 08 Jul 2014 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान से सटे 550 किमी क्षेत्र की रक्षा करने वाला सीमा सुरक्षा बल (पंजाब फ्रंटियर) आने वाले दिनों में जनता से फ्रें डली होने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए जहां बीएसएफ के अधिकारी फेसबुक पेज बनाकर हुसैनीवाला व बाघा बार्डर की पूरी जानकारी देने की योजना पर तेजी से कार्य कर रहे हैं वहीं वहीं सीमा पर जाने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर सूचना बोर्ड लगवाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही सीमा पर महिला अधिकारी भी तैनात होंगी। बीएसएफ के नवनियुक्त आईजी अशोक कुमार सोमवार को जालंधर स्थित बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के हेडक्वार्टर में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन जुबली मनाने की तैयारी में बीएसफ

हरियाणा में जन्मे अशोक कुमार आईआईटी दिल्ली से स्नातक के साथ पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं। वह उत्तराखंड रैंक के आईपीएस अधिकारी हैं। इलाहाबाद में एसएसपी के पद से अपना कैरियर शुरू करने वाले अशोक कुमार उत्तराखंड के नैनीताल में भी काफी समय तक तैनात रहे।

उन्होंने बताया कि हुसैनीवाला बॉर्डर पर म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है। इसकी क्षमता सात हजार तक है। यह अक्तूबर से खोल दिया जाएगा। इसी तरह बाघा बार्डर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। बढ़ने के बाद इसकी क्षमता 12 हजार हो जाएगी और यह प्रोजेक्ट डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा।

बॉर्डर पर आने वाले लोगों के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सूचना बोर्ड लगवाए जाएंगे। आईजी अशोक कुमार ने कहा कि बीएसएफ के गठन को 50वां वर्ष होने जा रहे हैं। बीएसएफ के जवान गोल्डन जुबली मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ में महिला अधिकारियों की भरती हो चुकी है। शीघ्र ही सीमा पर महिला अधिकारी भी कांस्टेबल व जवानों के साथ तैनात होंगी। उनके साथ डीआईजी आरपीएस जायसवाल भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें