फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSGPC: झींडा-नलवी ने ठुकराया अकाल तख्त का ऑफर

Tue, 08 Jul 2014 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से भेजी दस सदस्यीय कमेटी हरियाणा में अलग एसजीपीसी के गठन पर अड़े जगदीश सिंह झींडा और दीदार सिंह नलवी को नहीं मना सकी। श्री अकाल तख्त की कमेटी ने दोनों नेताओं को अटार्नी पॉवर देकर हरियाणा में सब कमेटी बनाने का ऑफर दिया लेकिन एचएसजीपीसी समर्थक इसे मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तजिंदरपाल सिंह ढिल्लो की कोठी पर हुई गोपनीय बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा और महासचिव दीदार सिंह नलवी सहित अन्य समर्थकों को इस ऑफर को ठुकरा दिया है।

सूत्रों के अनुसार, श्री अकाल तख्त के प्रतिनिधिमंडल और अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में पंथक विषयों पर तो विस्तार से चर्चा हुई हो, लेकिन प्रतिनिधिमंडल द्वारा अलग कमेटी के स्थान पर अटार्नी पॉवर देकर सब कमेटी बनाने जाने का जो सुझाव दिया गया, उसे नकार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के फैसलों पर दोनों पक्षों ने साधी चुप्पी

एसजीपीसी के गठन की मांग पर अड़े समर्थकों ने कहा  है कि जब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी के पास कुछ देने का समय था, तब तो दिया नहीं और अब तो शिरोमणि कमेटी स्वयं ऑक्सीजन के सहारे चल रही है।

गौरतलब है कि शिरोमणि कमेटी की मौजूदा कार्यकारिणी सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत कार्य कर रही है, जिसे कोई भी संवैधानिक फैसला लेने का अधिकार नहीं है। केवल रोजमर्रा के खर्च इत्यादि छोटे-मोटे कार्य ही वह कर सकती है।

मीटिंग में एक राय नहीं बनने के कारण मीडिया के सामने बैठक के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया। श्री अकाल तख्त की ओर से गठित टीम के अलावा जगदीश सिंह झींडा और दीदार सिंह नलवी ने पत्रकारों को बताया कि फिलहाल निर्णय गुप्त रखा गया है, जिसकी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें