फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! घरों में मजदूरी कर पेट भर रही बॉक्सर

Thu, 09 Apr 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कैथल में रहने वाली बॉक्सर घरों में मजदूरी करके अपना और भाई का पेट भरने को मजबूर है। रिशु कैथल की बेटी है। मुक्केबाजी में स्टेट चैंपियन रिशू मित्तल घर चलाने के लिए कोठियों में झाड़ू-पोंछा लगाने के बाद स्कूल जाती है और शाम को स्टेडियम में अभ्यास करती है। वह 10वीं की छात्रा है।
विज्ञापन


सिर पर मां-बाप का साया नहीं है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। कोई अभिभावक नहीं है लेकिन उसके हौसले बुलंद हैं। वह देश का नाम रोशन करना चाहती है। उसके साथ उसका भाई भी रहता है। भाई एक करियाना दुकान पर काम करता है। रिशु के कोच राजेंद्र सिंह का कहना है कि उसमें मैरीकॉम बनने की क्षमता है। आर्थिक सहयोग की जरूरत है।

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले के मंत्री अनिल विज ने कैथल की महिला बॉक्सर रिशु मित्तल को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ी को राष्ट्रीय अकादमी में दाखिला दिलाने की पेशकश भी की है। बिन माता-पिता की रिशु अपना और अपने भाई का गुजारा चलाने के लिए लोगों के घरों में बर्तन साफ करने और कपड़े धोने का काम करती है।
विज्ञापन


विज ने बुधवार को मीडिया रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर खिलाड़ी को एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी अभी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। उसे दो हजार रुपये महीना वजीफा दिया जा रहा है। करीब 16 वर्षीय खिलाड़ी रिशु के माता-पिता नहीं हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि यह लड़की चाहेगी तो खेल विभाग उसे रोहतक की राष्ट्रीय खेल अकादमी में दाखिल करवा सकता है। वहां भोजन, वस्त्र, दवा व अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं निशुल्क दी जाती हैं। इस अकादमी में रहते हुए रिशु को राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने के सुनहरी अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर सहित प्रदेश में अनेक खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाले पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने मुफलिसी झेल रही हरियाणा प्रदेश बॉक्सिंग चैंपियन रिशु मित्तल को खेल छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। पूर्व सांसद जिंदल रिशु मित्तल को नियमित प्रैक्टिस के लिए प्रतिमाह 4000 रुपये देंगे।

जिंदल ने उम्मीद जताई कि रिशु एक दिन देश का नाम अवश्य रोशन करेगी। बुधवार देर शाम पूर्व जिंदल के निजी सचिव राजेश कुमार रिशु के घर पहुंचे और 4000 रुपये की देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह खेल छात्रवृत्ति अगले पांच साल तक जारी रहेगी, ताकि रिशु को परेशानी न हो।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें