फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में भी पेड हो गई पार्किंग, पांच जगहों के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कौन-कौन सी

Wed, 05 Feb 2020 02:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो गोविंद परवाना, अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पार्किंग होने के बाद अब मनीमाजरा में भी पार्किंग पेड होनी शुरू हुई हैं। इससे पहले मनीमाजरा में कोई भी पार्किंग पेड नहीं थी। पार्किंग पेड होने के बाद दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को आ रही समस्या को देखने के लिए नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर तिलक राज एनएसी एरिया में पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ स्थानीय पार्षद अनिल दुबे, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, बागवानी विंग के एक्सईएन दिलशेर सिंह, पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन हरीश सैनी, रोड विंग के धर्मेंद्र शर्मा, बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ बलराज छिकारा आदि अधिकारी शामिल थे। उन्होंने समस्या सुनने के बाद एक-दो का मौके पर हल निकाला। वहीं बची समस्या के लिए दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और ऑफिसवालों को बुलाकर उस पर चर्चा करके हल निकालने का आश्वासन दिया।

शिवालिक एनक्लेव मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अमित जैन, जरनल सेक्रेटरी संदीप जैन ने बताया कि उन्होंने कमिश्नर से मांग रखी है कि पार्किंग को पेड किया है तो इसका रखरखाव भी अच्छे से हो और किसी को भी असुविधा न हो। इसके साथ शोरूम के पीछे रहने वालों को कोई आने-जाने में परेशानी न हो और उन्हें आने-जाने का रास्ता भी मिले।
विज्ञापन


बता दें कि मनीमाजरा फन रिपब्लिक की तरफ से स्थानीय निवासियों को निकलने का रास्ता पेड पार्किंग के अंदर से है। इसके अलावा पिक एंड ड्रॉप वाली गाड़ी को पार्किंग में 10 मिनट की फ्री सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

मनीमाजरा के इन पांच स्थानों पर देनी होगी पार्किंग

1. एनएसी के शोरूम नंबर 801 से लेकर 845 तक।
2. शोरूम नंबर 846 से 865 तक मीना बाजार के सामने।
3. शोरूम नंबर 901 से लेकर 916 तक सोलिटेयर होटल के सामने।
4. फन रिपब्लिक के पीछे वाली बूथ मार्केट के सामने वाली पार्किंग स्थल।
5. पेट्रोल पंप के पीछे वाली टूरिस्ट बस वाला पार्किंग स्थल।

जगह-जगह खड़ी होती हैं टूरिस्ट बसें
पेट्रोल पंप पार्किंग के पीछे बहुत साल पहले टूरिस्ट व अन्य स्कूली बसों के खड़ा होने के लिए नगर निगम ने पार्किंग स्थल बनाया था पर यहां बसें खड़ी नहीं होती है। ऐसी सभी बसें एनएसी शोरूम के सामने वाले शोरूम के साथ जिस जगह रविवार को कार बाजार लगता है, वहां खड़ी हैं। इसके लिए अलावा कुछ लोग शनि मंदिर के सामने, शांति नगर की पार्किंग में, कुछ लोग सड़कों पर और कुछ लोग पेट्रोल के समाने एनएसी के बूथ मार्केट की पार्किंग में अपनी बसें खड़ी करते है।

इसेे लेकर बहुत सारे लोगों ने शिकायतें भी कीं। कई बार नगर निगम के एसडीओ बलराज छिकारा ने इन बसों को हटाया और उनके चालान भी काटे लेकिन बसें इन स्थानों पर खड़ी होनी बंद नहीं हुईं। अब देखना यह है कि निगम इन सभी बसों को यहां से हटाकर बसों की पार्किंग में खड़ा करवाता है या नहीं। क्योंकि बसों की पार्किंग को भी इस बार पेड किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें