फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के केंद्रों पर टीका खत्म होने का डर.. सुबह के स्लॉट में उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अलग-अलग शहरों से कोरोना टीके की कमी की आ रही सूचना से चंडीगढ़ के लोग भी काफी चिंतित हैं। ऐसे में टीकाकरण के लिए केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि यह भीड़ केवल सुबह के स्लॉट में ही रहती है। कहीं टीका खत्म न हो जाए, इस आशंका से लोग पहले स्लॉट सुबह 9 बजे से 11 बजे के लिए सबसे अधिक बुकिंग करा रहे हैं। ऐसे में सुबह के समय टीकाकरण केंद्रों पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में कई लाभार्थियों को बुकिंग के बावजूद टीका लगवाने के लिए धूप में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, दोपहर 12 से अपराह्न तीन बजे के स्लॉट में स्थिति सामान्य नजर आ रही है। ऐसे में टीकाकरण केंद्र प्रभारियों का कहना है कि लोगों को अपने मन से डर निकालकर सुबह 9 से अपराह्न तीन बजे के बीच में अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करवाना चाहिए ताकि केंद्र पर इंतजार न करना पड़े।
केंद्र प्रभारियों का कहना है कि टीके की कमी के डर से लोग पहले जाओ, पहले पाओ की नीति अपना रहे हैं। ऐसे में जिन्होंने 12 बजे के बाद की बुकिंग करवाई है, वह भी सुबह 10 बजे केंद्र पर पहुंच जा रहे हैं। इससे भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि समझदारी से काम लिया जाए। सभी कि यह बात समझने की जरूरत है कि जिनका पंजीकरण हुआ है उन्हें हर हाल में टीका लगाया ही जाएगा।
विज्ञापन

कोट
पोर्टल पर बुकिंग के दौरान लाभार्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार समय तय करने का विकल्प दिया जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर लाभार्थी सुबह का 9 से 11 बजे वाला समय चुन रहे हैं। इसके कारण अचानक केंद्र पर भीड़ हो जा रही है। लाभार्थी दोपहर 12 बजे के बाद के स्लॉट की भी बुकिंग करें ताकि उन्हें इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

-डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें