चंडीगढ़। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगवाने वालों पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे में सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में एचएसआरपी के लिए इन दिनों लंबी लाइन लग रही है। आवेदन के लिए आरएलए ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दे रखे हैं लेकिन लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और थर्ड रजिस्ट्रेशन मार्क (कलर कोडेड स्टीकर) नहीं लगाने पर चालान काटना शुरू किया है। पहले दिन 16 लोगों का चालान काटा गया था। ऐसे में लोग चाहते हैं कि चालान से बचने के लिए वाहनों पर एचएसआरपी जल्द से जल्द लग जाए। ऑनलाइन का विकल्प चुनते ही लिंक आपको सीधे एमएस टेस्ट सिक्योरिटी लाइसेंस प्लेट्स प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर ले जाएगा। आरएलए ने इसी कंपनी को नंबर प्लेट लगाने का काम सौंपा है। लोगों को इस कंपनी की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। हालांकि लोगों की शिकायत है कि वेबसाइट पर आवेदन करने में काफी परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ, ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विभाग की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा और उसे सेक्टर-17 स्थित आरएलए, सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (दक्षिण) कार्यालय और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एसडीएम (पूर्व) कार्यालय में जमा कराया जा सकता है। हालांकि इसके लिए भी लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इन जगहों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। हालांकि, नया वाहन खरीदने वाले लोगों को डीलर प्वाइंट पर ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लग जाएगी।
अन्य राज्यों की गाड़ियों का अभी नहीं होगा चालान
पुलिस का कहना है कि बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों के चालान काटने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। इसमें किसी को नहीं बख्शा जाएगा। हालांकि अभी तक यह शिकंजा चंडीगढ़ में पंजीकृत गाड़ियों पर ही कसा जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित दूसरे राज्यों के वाहन चालक को छूट दी गई है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार वाहनों पर कलर कोडेड स्टीकर भी लगाना आवश्यक है। ट्रैफिक पुलिस ने आग्रह किया है कि अगर किसी ने हाई सिक्योरिटी प्लेट व स्टीकर के लिए आवेदन नहीं किया है, तो वह तुरंत आवेदन करें।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऐसे करें आवेदन
- वाहन मालिक चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चऱ्//ष्द्धस्रह्लह्म्ड्डठ्ठह्यश्चशह्म्ह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ/द्धह्यह्म्श्च?ह्न=द्धह्यह्म्श्च पर जाएंगे तो उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने का विकल्प मिलेगा।
- ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करते ही आप द्धह्लह्लश्चऱ्//222.ह्लद्गह्यह्लह्यद्गष्ह्वह्म्द्बह्ल4श्चद्यड्डह्लद्गह्य.ष्शद्व/ पर चले जाएंगे। वेबसाइट में नीचे आने पर भनश्चश्चद्य4 ॥स्क्त्रस्क्क पर क्लिक करना होगा।
- आपके पास तीन विकल्प होंगे। इनमें ऑर्डर एचएसआरपी, ऑर्डर थर्ड लाइसेंस प्लेट (टीएलपी) स्टिकर और ऑर्डर रिप्लेसमेंट ऑफ एचएसआरपी होगा। किसी एक विकल्प पर क्लिक करते ही आपको गाड़ी की आरसी और चेसिस का नंबर देना होगा। इसके बाद की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही आवेदन पूरा होगा।
जानिए, किस वाहन के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा
दोपहिया वाहन चारपहिया वाहन
नया एचएसआरपी फ्रंट और रियर 160 रुपये 365 रुपये
फ्रंट एचएसआरपी का रिप्लेसमेंट 85 रुपये 220 रुपये
रियर एचएसआरपी का रिप्लेसमेंट 107 रुपये 238 रुपये
फ्रंट और रियर एचएसआरपी का रिप्लेसमेंट 192 रुपये 432 रुपये
ऑनलाइन में समस्या आए तो यहां करें संपर्क
अगर किसी तरह की कोई समस्या आती है तो 8968522083 या आरएलए में संपर्क कर सकते हैं।