फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कर्ज से परेशान दो लड़कियों के पिता ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा स्थित न्यू दर्शनी बाग में मकान नंबर-212 में रहने वाले दो बेटियों के पिता ने कर्ज से परेशान होकर घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक छह दिनों से लापता था। परिजन उसकी इधर-उधर तलाश करते रहे, लेकिन शव घर में बरामद हुआ। एक कमरा खाली पड़ा था, जिसे किराए पर देना था। इसी कमरे की रसोई में उसने लोहे की हुक से फंदा लगाया। मृतक की पहचान वीर सिंह (31) के रूप में हुई है। उसकी पत्नी गर्भ से है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक वीर सिंह मनीमाजरा में सेल्समैन का काम करता था। सूत्रों के मुताबिक उस पर काफी कर्ज था, जिस वजह से वह परेशान रहता था।
विज्ञापन


वीर सिंह के लापता की जानकारी मिलने के बाद 25 दिसंबर को उसकी बहन भी चंडीगढ़ आ गई थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बहन ने रसोई का दरवाजा खोला तो देखा वीर सिंह फंदे से लटका हुआ है। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने 24 दिसंबर को गुमशुदगी के पोस्टर भी छपवा दिए थे। सोचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी और थाना प्रभारी पहुंचे। सीएफएसएल टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें