फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिंजौर का तिहरा हत्याकांड- भाई की चल रही है गैंगवार, मुझे सुरक्षित रखने के लिए भेजा चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेरे भाई की दिल्ली में गैंगवार चल रही है। भाई मकोका के तहत तिहाड़ जेल में बंद है। मुझे सुरक्षित रखने के लिए चंडीगढ़ भेज दिया। भाई नहीं चाहता था कि इस गैंगवार में उसके भाई का कोई नुकसान हो। ये बातें विनीत उर्फ विक्की ने बुड़ैल जेल में उसके साथ बंद कैदियों को बताईं थीं। जेल में विक्की के साथ रह चुके एक बंदी ने बताया कि विक्की एक रात के लिए बुड़ैल जेल आया था। विक्की को उनके साथ 12 नंबर चक्की में रखा गया। विक्की ने साथ खाना खाया और फिर लूडो खेला। विक्की काफी हंसमुख था लेकिन शांत रहता था। कुछ सवाल करने पर ही वह बोलता था। वह हरियाणवी में एक गाली देता था जिस पर सभी हंसते थे। बता दें कि 12 नंबर चक्की में कुख्यात अपराधियों को ही रखा जाता था।
विज्ञापन

विक्की ने बताया था कि उसके भाई अशोक प्रधान की दिल्ली में बहुत बड़ी गैंगवार चल रही है। हालांकि, बुड़ैल जेल में उसने नंदू गैंग का जिक्र नहीं किया। विक्की बताता था कि उसका भाई अशोक अपनी जान से भी ज्यादा उसे प्यार करता था। बुड़ैल जेल में विक्की ने एक रात गुजारी। अगले दिन उसे अंबाला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। बुड़ैल जेल में विक्की के साथ गोलियां मारकर हत्या करने और फायरिंग के आरोपी बंद थे। विक्की 12 नंबर चक्की में शाम 6 बजे आया था और अगले दिन सुबह करीब 9 बजे हरियाणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट हासिल कर रिमांड पर लेकर गई। इसके बाद से वह लंबे समय तक अंबाला जेल में रहा। सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर अशोक प्रधान ने अपने भाई को पंचकूला के नवीन के पास रहने के लिए भेजा था। अप्रैल 2019 में नवीन और विक्की ने सेक्टर-20 पंचकूला में हत्या और डकैती की घटना को अंजाम दिया। विक्की कई साल से पंचकूला और चंडीगढ़ में रह रहा था।
बुड़ैल जेल की 12 नंबर चक्की में 12 घंटे बिताए थे विक्की ने

सेक्टर-17 थाने में आर्म्स एक्ट में दर्ज एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने अगस्त 2022 में इसी मामले में विनीत उर्फ विक्की को दो पिस्टल, एक रिवॉल्वर, चार कट्टे और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने अदालत में पेश कर बुड़ैल जेल भेज दिया। विक्की के खिलाफ इससे पहले 16 अप्रैल 2019 को पंचकूला पुलिस ने हत्या और डकैती के मामले में केस दर्ज किया था। बुड़ैल में जेल एक रात काटने के बाद हरियाणा पुलिस हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चली गई। वह 12 घंटे 12 नंबर चक्की में रहा। पूछताछ के बाद पंचकूला पुलिस ने उसे अंबाला जेल में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें