फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: कानून के शिकंजे में अमृतपाल फिर भी क्यों खुश है उसका परिवार? पाकिस्तान कनेक्शन पर कही बड़ी बात

Sun, 23 Apr 2023 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में पुलिस तैनात है। अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। अमृतपाल के चाचा सुखचैन सिंह ने कहा कि अमृतपाल ने गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब के बाहर आत्मसमर्पण किया है, उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह और उसके माता-पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस अमृतपाल की गिरफ्तारी की बात कह रही है। वहीं परिवार का कहना है कि बेटे ने कानून के हवाले किया है। अमृतपाल को मोगा के गांव रोडे से फरारी के 36 दिन बाद पकड़ा गया है। अब उसका नया ठिकाना असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल होगा। कानून के शिकंजे में आने के बाद भी अमृतपाल का परिवार खुश है कि बेटा सलामत है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: अकाली दल बोला- निर्दोष सिखों का उत्पीड़न तत्काल करें बंद, अमृतपाल के इस कदम का किया स्वागत

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता तरसेम सिंह ने कहा कि परिवार अमृतपाल का केस अब कानून के अनुसार लड़ेगा। परिवार अमृतपाल से मिलने डिब्रूगढ़ भी जाएगा। बेटे के विदेश में संपर्क हैं तो यह कोई अपराध नहीं है। कानून की लड़ाई में उनकी ही जीत होगी। भारत में यह मानसिकता बन गई है कि हर बात को पाकिस्तान के साथ जोड़ दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: अरविंद केजरीवाल ने की भगवंत मान की तारीफ, बोले- बिना रक्तपात मिली इतनी बड़ी कामयाबी

वहीं अमृतपाल के गांव के चारों ओर अर्धसैनिक बल भी तैनात हैं। अमृतपाल के घर में आने जाने वाले लोगों पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। सिर्फ खेतों में कामकाज करने जाने वाले और दुकान आदि से समान लेकर आते-जाते लोग दिख रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें