फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी है 'फतेहवीर' की वायरल वीडियो, पिता ने कहा- अब चैनल वालों पर मानहानि का केस करेंगे

Wed, 12 Jun 2019 11:52 AM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
फतेहवीर की वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहवीर की जो वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वे फर्जी हैं। बच्चे के पिता का कहना है कि वे अब चैनल वालों पर मानहानि का केस करेंगे। मंगलवार को जहां संगरूर के गांव भगवानपुरा में दो साल के फतेहवीर की मौत से लोगों की आंखें नम थीं, वहीं सोशल मीडिया पर किसी दूसरे फतेहवीर की वीडियो वायरल हो गई। यह लोहड़ी का जश्न मनाने की वीडियो थी, जो जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र में ममता एनक्लेव निवासी दलबीर सिंह पाल के बेटे फतेहवीर सिंह पाल की है।
विज्ञापन


मृतक बच्चे के तौर पर फतेहवीर की वीडियो वायरल होने पर परिवार में सोशल मीडिया समेत कुछ नामी टीवी चैनलों के खिलाफभारी रोष है। अमर उजाला से बातचीत करते हुए दलबीर  पाल सिंह ने बताया कि जो वीडियो टीवी चैनलों पर चलाया जा रहा और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह उनके बेटे फतेहवीर सिंह पाल की पहली लोहड़ी की है। रिश्तेदारों समेत दोस्तों से पता चला कि उनके बेटे की वीडियो भगवानपुर के बोरवेल में गिरकर जान गंवाने वाले बच्चे के तौर पर पेश की जा रही है तो उन्हें बहुत ठेस पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन

किसी शरारती तत्व का काम

दलबीर सिंह पाल ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने असली फतेहवीर की पुष्टि किए बिना उसकी निजी फेसबुक आईडी से वीडियो उठा कर वायरल कर दी, जबकि मृतक फतेहवीर का इस वीडियो के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि फतेहवीर की मौत का उन्हें भी बहुत दुख है, परंतु उनके बेटे की वीडियो मृतक बच्चे के तौर पर पेश की जा रही है, जिसका उन्हें बहुत दुख पहुंचा है।

वीडियो देख विदेश में रहने वाले दोस्त और रिश्तेदार भी आहत
दलबीर सिंह पाल ने कहा कि चैनलों पर चल रही न्यूज और उनके बेटे की वीडियो और फोटो को देख विदेश में रहने वाले उनके दोस्त और रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं। वहां भी सब आहत हैं।

एससपी और पीएम को कार्रवाई के लिए लिखेंगे पत्र
दलबीर सिंह पाल ने कहा कि उनके बेटे की मृतक के तौर पर वीडियो दिखाए जाने वाले चैनलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वे अब प्रधानमंत्री और एसएसपी को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि उनका बेटा ढाई साल का है और जिस बच्चे की मौत हुई है, उसकी उम्र दो साल है। उनके बेटे की वीडियो और फोटो वायरल करने वाले और चैनल वालों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। वह लिखित शिकायत साइबर क्राइम समेत प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें