चंडीगढ़। म्यूजिक की गूंजती आवाज.. रैंप पर वॉक करतीं माडल्स और उभरते डिजाइनर्स की बेहतरीन कलेक्शन। यह था इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईनिफ्ड) के पासिंग आउट उभरते डिजाइनरों के लिए आयोजित खास फैशन शो।
इसका आयोजन आईटी पार्क स्थित ललित होटल में तीन बैक-टू-बैक फैशन स्टार की मौजूदगी में किया गया। इस फैशन शो में
34 बेहतरीन कलेक्शंस प्रस्तुत की गईं। इस दौरान रैंप पर कैटवॉक करती मॉडल्स ने इन कलेक्शन को बेहतर रोमांचक अंदाज में पेश किया। आईनिफ्ड के एनुअल फैशन शो ने फैशन डिजाइन एजुकेशन में अपनी 25 वर्षों की विरासत को भी पेश किया।
आईनिफ्ड चंडीगढ़ के पासिंग स्टूडेंट डिजाइनर वार्षिक आईनिफ्ड फैशन प्रेजेंटेशन के एक हिस्से के तौर पर इसमें शामिल हुए। उनके कलेक्शंस में भव्यता और क्रिएटीविटी का खूबसूरत मिक्स था। आईनिफ्ड चंडीगढ़ की स्टूडेंट डिजाइनर स्नेहा गर्ग और अमनदीप कौर और हिना शर्मा ने लंदन फैशन फैशन वीक में जीत हासिल करने वाली अपने तीन कलेक्शंस को भी पेश किया। इनको भारतीय हाई कमीशन लंदन के एक विशेष समारोह में डिजाइनरों को यूके में भारतीय हाई कमीशन में सम्मानित भी किया जा चुका है।
यहां पेश की गईं सभी 34 कलेक्शंस मूल शैली और शाही अंदाज की झलक, जोश और असाधारण भव्यता की असाधारण कारीगरी की विशेषता को दर्शाती हैं। यह पारंपरिक और वेस्टर्न आउटफिट्स से लेकर इंडो वेस्टर्न, स्ट्रीट लुक, आसानी से पहनने योग्य गारमेंट्स का डिस्प्ले था, जिनको काफी गहन रिसर्च और अलग अलग थीम से प्रेरित होंकर तैयार किया गया है।
आईनिफ्ड के स्टूडेंट डिजाइनरों ने अपने डिजाइनर कलेक्शन पेश करने के दौरान कल्पना की अपनी उड़ान को एक अलग सोच देकर शानदार एम्ब्रॉयडरी डिटेल और विभिन्न प्रिंटिंग तकनीकों के साथ प्रभावशाली कपड़ों और रोमांचक रंगों में सिल्हट्स को तैयार किया। इन कलेक्शंस को विभिन्न विविधितापूर्ण कॉन्सेप्टस से प्रेरित होकर तैयार किया गया, जिनमें वसंत विवाह, तानाबाना, काला हंस, विंटेज एलिट्स, रैग्स, रग्स और रिचेज, द डेजर्ट ट्राइब्स की विरासत, प्राकृतिक आपदाओं, समुद्री जीवन और कई अन्य कॉन्सेप्ट शामिल रहे।