फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 17 जनवरी को राकेश टिकैत के साथ किसान पानीपत से होंगे रवाना, करनाल की सभी सड़क करेंगे जाम

Wed, 28 Dec 2022 03:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

17 जनवरी को करनाल में सीएम सिटी का घेराव करने के लिए पानीपत से सुबह किसानों के ट्रैक्टर का जत्था पानीपत टोल प्लाजा से रवाना होगा। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ पानीपत, सोनीपत, राई, बहालगढ़ समेत अन्य जगहों के किसानों सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ रवाना होंगे।
विज्ञापन
पानीपत में बैठक करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत किसान भवन में बुधवार को गन्ने के दाम न बढ़ाने को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा भर से सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया। पिछली बार सड़क जाम की रणनीति बनाने के बाद इस बार सीएम सिटी में सड़कों को जाम करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन

 

इसमें 17 जनवरी को सीएम सिटी करनाल की सभी सड़कों को जाम करके गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग की जाएगी। प्रदेशअध्यक्ष रत्न मान ने बताया कि सरकार लगातार किसानों की मांग को अनदेखा करने का काम कर रही है। अगर सरकार किसानों की मांग पूरी कर देती तो सीएम सिटी घेराव का काम नहीं किया जाता। इसी के साथ सीएम का पुतला फूंकने की भी तैयारी है। 

पानीपत से राकेश टिकैत के साथ रवाना होगा ट्रैक्टर का जत्था
17 जनवरी को करनाल में सीएम सिटी का घेराव करने के लिए पानीपत से सुबह किसानों के ट्रैक्टर का जत्था पानीपत टोल प्लाजा से रवाना होगा। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ पानीपत, सोनीपत, राई, बहालगढ़ समेत अन्य जगहों के किसानों सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ रवाना होंगे। इसी के साथ कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला के किसान करनाल में राकेश टिकैत के जत्थे के साथ मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें