फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: किसानों को मिलेगा 109 करोड़ रुपये का फसल मुआवजा, विस में डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

Tue, 27 Dec 2022 07:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जिला हिसार के आदमपुर उपचुनाव व पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण गिरदावरी रिपोर्ट आने में देरी हुई। मंडलीय आयुक्तों के माध्यम से विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट अभी अपेक्षित हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर सरकार की हिदायतों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसलों का किसानों को 109 करोड़ रुपये मुआवजा मिलेगा। सरकार ने राशि मंजूर कर दी है। इसमें से मेवात के लिए 29.26 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जो ट्रेजरी में पहुंच चुके हैं। ई-फसल क्षतिपूर्ति पर 3667 किसानों ने खरीफ सीजन में जलभराव, बारिश से खराब फसलों या बिना बुआई वाली 16,007 एकड़ भूमि की जानकारी दी है। उसका सत्यापन चल रहा है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के सवाल पर यह जानकारी दी। दुष्यंत ने कहा कि ट्रेजरी में पांच साल से जमा करोड़ों रुपये के मुआवजे के लिए किसी ने दावा नहीं किया है। किसानों से आग्रह है कि वे मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपने बैंक खाते को सत्यापति करें, ताकि पात्र किसानों को उनकी फसल के नुकसान का मुआवजा जल्द मिल सके। 

जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे संबंधित विधायकों के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र वार ट्रेजरी में जमा मुआवजे की राशि की जानकारी दें, ताकि विधायक किसानों से संपर्क कर उनसे बैंक खाता सत्यापित करवाने में सहयोग कर सकें। विधायकों की सहमति बने तो इस राशि को वापस लेकर दूसरे कार्यों में खर्च किया जा सकता है।
विज्ञापन


22 सितंबर, 2022 के बाद प्रदेश में कई जगहों पर हुई भारी वर्षा, जलभराव के कारण खरीफ फसल, 2022 में हुए नुकसान के आंकलन के लिए सरकार ने 28 अक्तूबर, 2022 और 9 नवंबर, 2022 को विशेष गिरदावरी के आदेश दिए थे। जिला हिसार के आदमपुर उपचुनाव व पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण गिरदावरी रिपोर्ट आने में देरी हुई। मंडलीय आयुक्तों के माध्यम से विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट अभी अपेक्षित हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर सरकार की हिदायतों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें