फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: किसानों का धरना खत्म, पठानकोट-अमृतसर रूट की आठ ट्रेनें रद्द, 300 के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 03 Apr 2023 06:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

आरपीएफ पठानकोट सिटी के पोस्ट कमांडर भागीरथ नेहरा ने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर समेत तीन 300 अज्ञात लोगों पर रेलवे एक्ट की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि धरने की फोटोग्राफी भी की गई थी। जिसे उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को बटाला में रेलवे लाइन पर रोष जता रहे किसानों का धरना भले ही खत्म हो गया लेकिन इस दौरान पठानकोट-अमृतसर रूट की रावी एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें सोमवार को भी रद्द रहीं। सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे अमृतसर जाने वाली पैसेंजर को ही चलाया जा सका। इसके अलावा टाटा मूरी एक्सप्रेस पहली ट्रेन थी, जिसे वाया अमृतसर के रास्ते चलाया गया। वहीं, आरपीएफ पठानकोट ने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर समेत 300 अज्ञात लोगों पर मामला भी दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार दोपहर बाद किसानों ने गुरदासपुर के डीसी हिमांशु अग्रवाल के आह्वान पर अपना धरना समाप्त करने का एलान किया लेकिन किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से मांगें न मानने की सूरत में एक सितंबर से दोबारा रेल रोको आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई। पठानकोट रेल अधिकारी ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते पठानकोट से सुबह आठ बजे, दोपहर 12:05 बजे रावी एक्सप्रेस व शाम 6:45 बजे चलने वाली डीएमयू को रद्द करना पड़ा। जबकि, अमृतसर से सुबह 7:45, 9:45, रावी एक्सप्रेस और दोपहर 3:30 बजे आने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया।

वहीं आरपीएफ पठानकोट सिटी के पोस्ट कमांडर भागीरथ नेहरा ने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर समेत तीन 300 अज्ञात लोगों पर रेलवे एक्ट की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि धरने की फोटोग्राफी भी की गई थी। जिसे उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में आश्वासन के बाद माने किसान
किसानों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया है। सोमवार को किसानों के साथ गुरदासपुर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल, एसडीएम बटाला शायरी भंडारी और एसएसपी बटाला अश्वनी गोटियाल ने बैठक की। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों पक्षों के बीच मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। बता दें कि किसानों ने रविवार को बटाला के रेलवे ट्रैक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। यह धरना लगातार करीब 26 घंटे चला और इस धरने में लगभग 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें