फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएम मनोहर लाल के दौरे का विरोध करने पहुंचे किसान, गोहाना छावनी में तब्दील

Wed, 13 Oct 2021 12:59 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)

सार

सोनीपत के गोहाना में बुधवार को सीएम मनोहर लाल का दौरा था। जिसके विरोध में बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सीएम के हेलीकॉप्टर के उतरने को हेलीपैड बनाया गया था, जिसके सामने किसान डट गए। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गोहाना को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल स्टेडियम के बाहर सीएम के विरोध में पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम मनोहर लाल के गोहाना दौरे को लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को बड़ी संख्या में किसान गोहाना पहुंच गए और ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आनन-फानन बनाए गए हेलीपैड के सामने डट गए। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गोहाना को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि पुलिस ने बेरिकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा पंचायत चुनाव: दिसंबर तक करना होगा इंतजार, सरकार ने हाईकोर्ट में मांगी चुनाव की अनुमति, जवाब के लिए याची ने मांगी मोहलत
विज्ञापन


किसान नेताओं को मनाने का प्रयास
एएसपी निकिता खट्टर ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसान नेताओं के साथ बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी किसान नहीं मानें और विरोध करने की बात पर अडिग रहे। किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि सीएम का विरोध जारी रहेगा। किसानों ने पहले ही सीएम को गोहाना नहीं आने को कहा था। अफसरों और किसानों में फिलहाल बातचीत जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें