फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर मांगें पूरी होने तक चलेगा संघर्ष, तीन हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तक पहुंचा

Thu, 03 Sep 2026 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

आंदोलन में अब तक करीब 3 हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पहुंच चुकी हैं। किसानों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर किसानों का आंदोलन लगातार बढ़ रहा है। आंदोलन में अब तक करीब 3 हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पहुंच चुकी हैं। किसानों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने पर किसानों ने इसका सख्त नोटिस लिया है। मोर्चे ने 4 सितंबर को वरिष्ठ पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। बैठक के बाद आंदोलन को लेकर बड़ा एलान किया जा सकता है। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सड़क के एक हिस्से पर पहले ही डेरा डाल दिया था।

अब दूसरे हिस्से में भी किसानों का जमावड़ा बढ़ने लगा है। इसके चलते बुधवार को मोहाली-चंडीगढ़ सीमा और आसपास के मार्गों पर जाम जैसे हालात बने रहे। महापंचायत में किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई वे जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें