फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: संगरूर में बना किसानों का शहीद स्मारक, दर्ज हैं किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों के नाम

Wed, 08 Dec 2021 11:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

पंजाब के संगरूर जिले में शहीद किसान स्मारक का निर्माण किया गया है। पंजाब के मंत्री विजयइंदर सिंगला ने स्मारक का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
मंत्री विजयइंदर सिंगला शहीद किसान स्मारक पर तस्वीर खिंचवाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला ने संगरूर में शहीद किसान स्मारक 'यादगार-ए -शहीदों' का उद्घाटन किया। इस स्मारक में किसान आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले संगरूर जिले के किसानों और मजदूरों के नाम दर्ज हैं। 

विज्ञापन


सिंगला ने गुरू जी की महान देन को याद करते हुए कहा कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया और उनके द्वारा दिखाए सत्य के मार्ग पर चलते हुए हमारे किसान और मजदूर भाइयों ने केंद्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता से टक्कर ली और बलिदान देने में पीछे न हटने का हौसला दिखाकर इतिहास रच दिया है।

संगला ने कहा कि वह पहले पंजाबी हैं और उन्हें इस बात पर गर्व है कि पंजाबियों ने पूरे देश का नेतृत्व किया और भारत के सभी किसान मजदूरों को केंद्र सरकार की तरफ से थोपे जा रहे काले कानूनों के खिलाफ लामबंद किया। सिंगला ने कहा कि पंजाबियों ने डटकर यह लड़ाई लड़ी और एक अत्याचारी केंद्र सरकार को अपने कदम पीछे खींचने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा इस ऐतिहासिक आंदोलन में 700 से अधिक किसान शहीद हुए हैं और हमारे पंजाब में शहादतों को मनाने का दस्तूर है। उन्होंने कहा कि पंजाबी होने के नाते उनका पहला नैतिक फर्ज बनता है कि वह शहीद आत्माओं की कद्र करें और उनके परिवारों का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि संगरूर जिले के सभी शहीदों के नाम इस स्मारक में दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें