फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दालें भी ऑनलाइन बेच सकेंगे किसान, जानिए कैसे मिलेगा आपको फायदा

Mon, 27 Mar 2017 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
दालें भी ऑनलाइन बेच सकेंगे किसान
विज्ञापन
अब तक सामान को खरीदने और बेचने के लिए इंटरनेट का माध्यम लिया जाता रहा। लेकिन अब जल्द आपके किचन में बनने वाली दालें भी ऑनलाइन हो जाएंगी। पंजाब किसान अब दालें भी ऑनलाइन बेच सकेंगे। कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह ने बताया कि जल्द ही वेबसाइट पर दालें बेचने की सुविधा उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


इससे किसानों और खपतकारों को ज्यादा लाभ होगा। यह सुविधा किसानों को जल्द ही जिला कृषि विभाग की वेबसाइट फार्म-टू-होम में मिलेगी। फिलहाल वेबसाइट पर किसानों की ओर से अन्य कृषि उत्पाद बेचे जा रहे हैं। अब विभाग ने दालें बेचने की सुविधा भी मुहैया करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। लोग वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से किसानों को आर्डर दे सकेंगे।

इसके बाद किसान होम डिलिवरी या फिर साप्ताहिक किसान बाजार में प्रोडक्ट की डिलिवरी करेंगे। कृषि विभाग के इस प्रकल्प की मदद से जहां लोगों को उत्पाद बाजार से सस्ते दामों में मिल रहे हैं। वहीं उनको सीधे मंडीकरण का लाभ भी मिल रहा है। किसानों को घर बैठे ही आर्डर मिलने से समय की बचत भी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें