फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, बॉर्डर पर बीएसएफ की कार्रवाई

Mon, 27 Mar 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं।  पंजाब में पाकिस्तान से लगती सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने सोमवार सुबह एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया। बताया जाता है कि घुसपैठिया भारत की सीमा में घुसने की कोशिश करते देखा गया था। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट की है.
विज्ञापन


500 मीटर भारतीय सीमा के अंदर तक आ गया था
सूचना है कि पठानकोट के पहाड़ीपुर सेक्टर के में ये घुसपैठिया भारतीय सीमा के पांच सौ मीटर तक दाखिल भी हो चुका ‌था। उसे कई बार रोकने की कोशिश की गई लेकिन, नहीं मानने पर उसे मार गिराया गया। यह घुसपैठिया पहाड़ीपुर में सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहा था।  बीएसएफ के जवानों ने उसे बार-बार ललकारा लेकिन घुसपैठ की कोशिश नहीं रुकने पर बीएसएफ की 132 वटालियन के जवानों ने फायरिंग की, जिसमें घुसपैठिया मारा गया। घुसपैठिये के पास से पाकिस्तानी करेंसी और पांच रुपये का सिक्का और एएक शॉल भी बरामद की गई है।

सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन
पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पूरे इलाके में गहन छानबीन चल रही है. यह तस्दीक की जा रही है कि कहीं इसके साथ कोई और तो नहीं था जो पहले ही घुस गया हो ! सुरक्षा बल के अधिकारी अब मारे गए घुसपैठिए की पहचान की कोशिश भी कर रहे हैं. इसके बाद बीएसएफ जवानों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में 19 मार्च को भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्र रेखा के पास भारतीय ठिकानों पर बिना किसी कारण के गोलीबारी की थी. 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें