दिल्ली में आज होने वाली महापंचायत से किया किनारा
दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार को होने जा रही किसान महापंचायत में फूट पड़ गई है। किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि उनका आंदोलन बॉर्डरों पर चल रहा है, इसलिए यहीं डटे रहेंगे। साथ ही कहा कि वैसे भी यह संयुक्त किसान मोर्चा की आवाज है। इससे एक बार फिर से किसान जत्थेबंदियों में चल रहा विवाद उभर कर सामने आ गया।
पंधेर ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार से अपील की है कि बॉर्डरों पर से बेरिकेडिंग को हटा दें, क्योंकि इससे व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। साथ ही आम जनता को भी काफी परेशानी हो रही है। पंधेर ने कहा कि वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि जब तक सरकार उन्हें रास्ता नहीं देगी, तब तक किसान शांतिमय ढंग से शंभू व खन्नौरी बॉर्डरों पर ही बैठे रहेंगे।