फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की कम हुई पैदावार, कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, जुडवां बच्चों का रो-रो के बुरा हाल

Wed, 24 Oct 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कर्ज के बोझ तले दबे एक किसान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। किसान पर बैंक, आढ़ती और अन्य का कर्ज था और इस बार धान की पैदावार भी कम हुई थी। इसी से परेशान किसान ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मामला पंजाब के मानसा के गांव मूस्सा का है। किसान ने स्प्रे पीकर खुदकुशी की है। थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


गांव मूस्सा का किसान कुलबीर सिंह (28) पुत्र सुखदेव सिंह कई दिनों से परेशान था। उसकी पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि उनके पास केवल तीन एकड़ जमीन है। उन्होंने बताया कि पति पर बैंक, आढ़ती व अन्य का करीब 8 लाख रुपये का कर्जा था। इस बार फसल की अच्छी पैदावार होने पर कर्ज कुछ घटने की उम्मीद थी। लेकिन फसल उम्मीद से कहीं कम निकली। इससे कुलबीर सिंह परेशान रहने लगा। उसने बताया कि वह अकसर परेशानी की बातें किया करता था, लेकिन हम हौंसला रखने की बात कहते रहते थे। 

सोमवार को कुलबीर सिंह ने अपने घर में स्प्रे पी ली। हालत बिगड़ने पर उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, वहां मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया। कुलबीर सिंह के 8-8 साल के दो जुड़वा बच्चे हैं। इसके अलावा वह बूढ़े मां-बाप व पत्नी छोड़ गया है। सभी का रो-रो के बुरा हाल है। थाना सदर मानसा के मुखी यादविंद्र सिंह व एसआई प्रवीन कुमार चौकी इंचार्ज रमदित्तेवाला ने बताया कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है। किसान नेताओं ने बताया कि पंजाब सरकार की कर्ज माफी सूची में भी कुलबीर का नाम नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें