किसान नेताओं ने बताया कि कमेटी की ओर से किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा को बैठक के लिए बुलाया था, लेकिन जत्थेबंदियों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्होंने इस कमेटी के गठन की मांग ही नहीं की थी।
पंजाब-हरियाणा के बाॅर्डर पर 246 दिन से आंदोलनरत किसान जत्थेबंदियों ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित हाई लेवल कमेटी से मिलने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने बताया कि कमेटी की ओर से किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा को बैठक के लिए बुलाया था, लेकिन जत्थेबंदियों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्होंने इस कमेटी के गठन की मांग ही नहीं की थी।
इसके साथ ही वह कोर्ट में चल रहे केस में पार्टी भी नहीं हैं। वैसे भी रास्ता तो गैर कानूनी रूप से हरियाणा सरकार ने बंद किया है। किसानों ने रास्ते को बंद नहीं किया है।
किसानों की ओर से भेजे गए पत्र में सात बिंदुओं को उठाते हुए जवाब दिया गया है। किसान संगठनों ने उत्तराखंड के किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क के पिता के देहांत पर मोर्चे ने श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। 3 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी नरसंहार में तेजिंदर सिंह विर्क को पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की थार गाड़ी ने रौंद डाला था और उनकी हत्या का प्रयास किया गया था।