फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: राकेश टिकैत ने कहा- यह सरकारी कोरोना, चुनाव में ही बढ़ते हैं केस, किसान आंदोलन खत्म नहीं शुरू हुआ है

Fri, 14 Jan 2022 07:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)

सार

किसान नेता राकेश टिकैत शुक्रवार को हरियाणा के टोहाना पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन खत्म नहीं शुरू हुआ है। महामारी को लेकर भी उन्होंने कहा कि यह सरकारी कोरोना है। चुनाव में ही केस बढ़ने लगते हैं।
विज्ञापन
टोहाना पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार दोपहर बाद टोहाना के गांव समैन पहुंचे। टिकैत जींद जिले के नरवाना खंड के गांव लोहचब में स्व. किसान नेता घासीराम नैन की धर्मपत्नी के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। रास्ते में गांव समैन के सामुदायिक केंद्र में 20 मिनट रुके और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान किसान व मजदूर नेताओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


लोगों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है बल्कि शुरू हुआ है। किसानों को अपनी जमीन बचाने के लिए लड़ाई आगे भी जारी रखनी होगी। मौजूदा समय में देश के युवाओं ने किसान आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई है। इन्हीं बच्चों को जमीन बचाने के लिए आगे आना होगा।

सरकार को राजनीतिक दवाई देने की जरूरत
टिकैत ने कहा कि सरकार को राजनीतिक दवाई देने की जरूरत है। राजनीतिक दलों को ऐसी ही दवाई देनी पड़ती है, तभी उनको समझ आती है। कोरोना को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकारी कोरोना है। अब चुनाव होने के कारण कोरोना को लेकर हाहाकार मचा दिया गया है। चुनाव आने पर ही केस बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन


आज संयुक्त मोर्चा की बैठक में होगी कई मुद्दों पर चर्चा
टिकैत ने बताया कि शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी। बैठक में एमएसपी को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों से लेकर पंजाब में मोर्चा सदस्यों द्वारा पार्टी बनाने और चुनाव लड़ने समेत सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक के बाद ही विचारों को मीडिया व अन्य किसानों के साथ साझा किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता राजबीर गिल, जिले सिंह, बलवंत गिल, कृष्ण कुमार, रामचंद्र गिल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर गिल, छोटूराम, बलवंत, रामफल लांबा, वीरभान, कुलाराम सहित कई किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें