फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में एक और किसान की मौत, अभी तक जा चुकी है नौ किसानों की जान

Mon, 01 Apr 2024 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

दया सिंह फौज से रिटायर हुए थे। उनके पास करीब 10 बीघा जमीन थी, जिस पर वह अपने दो बेटों के साथ खेतीबाड़ी करते थे। गौरतलब है कि इससे पहले किसानी आंदोलन 2.0 में 9 किसानों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में एक और किसान की मौत हो गई है। मृतक किसान की पहचान दया सिंह (71 साल) निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है। दया सिंह पिछले करीब एक सप्ताह से शंभू बार्डर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन


किसान जत्थेबंदियों ने किसान की मौत पर शोक जताते सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। दया सिंह फौज से रिटायर हुए थे। उनके पास करीब 10 बीघा जमीन थी, जिस पर वह अपने दो बेटों के साथ खेतीबाड़ी करते थे। गौरतलब है कि इससे पहले किसानी आंदोलन 2.0 में 9 किसानों की मौत हो चुकी है। 

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि सरकार गलत प्रचार कर रही है कि बॉर्डरों पर भीड़ कम हो गई है। जबकि बॉर्डरों पर किसान लगातार जुट रहे हैं। आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ेगी। उन्होंने फिर साफ किया कि बॉर्डरों पर आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों की जायज मांगों का हल नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें