फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरनूर सिंह और बावा का धांसू प्रदर्शन, टीम इंडिया को दिलाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंडर-19 वर्ल्ड कप में शहर के बल्लेबाजों ने धांसू प्रदर्शन करते हुए टीम को क्वार्टर फाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। हरनूर सिंह ने जहां शानदार 88 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का तमगा अपने नाम किया, वहीं राज अंगद बावा ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और किफायदी गेंदबाजी भी की। उनके इस प्रदर्शन पर परिवार के साथ-साथ यूटीसीए ने प्रसन्नता जताई है। साथ ही उन्हें कोरोना से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

शहर के युवा स्टारों ने भारत के साथ आयरलैंड के मुकाबले में अग्रणी भूमिका निभाई। इस मैच में आयरलैंड 174 रनों से परास्त हुआ। 88 रनों से सजी पारी में हरनूर सिंह ने 11 चौके जड़े। राज अंगद बावा ने भी दो चौके और एक छक्का जड़ते हुए 42 रनों की उपयोगी पारी खेली। अभी जूनियर टीम इंडिया के कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, इसलिए इन दोनों बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारत ने पांच विकेट खोकर निर्धारित पचास ओवरों में 307 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 39वें ओेवर में 133 रन पर ऑल आउट हो गई।
संजय टंडन ने खिलाड़ियों से साधा संपर्क, कहा- बरतें अत्यंत सावधानी
यूटी क्रिकेट एसोसियेशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष संजय टंडन ने हरनूर सिंह और राज अंगद बावा के साथ संपर्क साधा और परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को पूरे दौरे में अत्यंत सावधानियां बरतने के लिए कहा। टंडन ने बताया कि कोरोना के चलते टीम के अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों पर अधिक जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने इस बात पर संतुष्टि जताई कि दोनों खिलाड़ी फॉर्म में हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को युगांडा के साथ होने वाले मैच में भी दोनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें