फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू व्हीलर या गाड़ी के लिए फैंसी नंबर चाहिए तो नीलामी का हिस्सा बनें, जल्दी रजिस्ट्रेशन कराएं

Fri, 03 Jul 2020 12:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) अपनी नई सीरिज सीएच01-सीबी के फैंसी नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। इसके लिए पहले पंजीकरण कराना होगा, जिसकी प्रक्रिया चार जुलाई (शनिवार) से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद 14 जुलाई से ऑनलाइन बोली शुरू होगी। फाइनल बोली 16 जुलाई को लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन


आरएलए नए नंबरों के साथ पुराने बचे फैंसी नंबरों की भी नीलामी करेगा। विभाग को यह नीलामी काफी पहले ही करनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी तिथि को आगे बढ़ा दिया गया। पुराने बचे नंबरों में सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीए क्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर शामिल हैं।

पिछली बार विभाग को सीएच01-सीए सीरीज के लिए अच्छा रिस्पांस मिला था। वाहन चालकों को नीलामी में भाग लेने के लिए अपने आपको को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होगा, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। इसके बाद ही वह वहां से यूएएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


सिर्फ चंडीगढ़वासी ही ऑक्शन में ले सकेंगे हिस्सा
जिन लोगों ने चंडीगढ़ एड्रेस पर अपना वाहन खरीदा है, केवल वही लोग निलामी में भाग ले सकते हैं। दूसरे राज्यों के एड्रेस से वाहन खरीदने वाले लोग इस नीलामी में भाग नहीं ले सकते हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य है।

नीलामी में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस व पसंदीदा नंबर का रिजर्व प्राइज सेक्टर-17 स्थित आरएलए ऑफिस में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करवाया जा सकता है। नीलामी को लेकर टर्म एंड कंडीशन्स चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अगर इस संबंध में लोगों की कोई भी जांच होती है तो वह आरएलए ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें