यह मामले तो बानगी भर हैं। ऐसे दस से ज्यादा मामले पुलिस ने चिह्नित किए हैं। भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत में भी कई परिवार इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
हरियाणा से ही खरीदते हैं हथियार
पुलिस की जांच में सामने आया है कि उक्त परिवारों के सदस्य यूपी या फिर दिल्ली से नहीं, बल्कि हरियाणा से ही हथियारों की खरीदारी करते हैं। पुलिस जांच में जुटी है कि हरियाणा के कौन-कौन लोग हथियार सप्लाई कर रहे हैं। उन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी पुलिस ने कर ली है।
देखने में आया है कि कुछ परिवारों के सभी सदस्य चोरी और अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ जेल से छूटने के बाद ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। गांव के गणमान्य लोगों के माध्यम से ऐसे परिवारों को सही राह पर लाने का प्रयास किया जाएगा। - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, रोहतक