फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा अनुयायी की हत्या: गैंगस्टरों से पूछताछ, हत्यारों का मिला सुराग, परिवार का अंतिम संस्कार से इन्कार

Fri, 11 Nov 2022 01:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)

सार

परिवार के अनुसार जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और जरूरत पड़ने पर शव को चौक चौराहे में रखने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
कोटकपूरा में डेरा अनुयायी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरगाड़ी बेअदबी केस के आरोपी डेरा अनुयायी प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों ने फरीदकोट माडर्न जेल में बंद गैंगस्टरों से पूछताछ की है। पुलिस को हत्यारों के बारे में कुछ सुराग भी लगे हैं। इस बीच, प्रदीप के परिवार ने इंसाफ मिलने तक अंतिम संस्कार न करने की घोषणा की है। पुलिस परिवार व डेरा कमेटी को मनाने में जुट गई है।

विज्ञापन


डेरा अनुयायी की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने शूटरों का लोकल कनेक्शन खंगालने के प्रयास तेज कर दिए है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद जिला पुलिस के आला अधिकारियों ने फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद गैंगस्टरों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। पुलिस को आरोपी शूटरों के बारे में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है और शूटरों की मदद करने वाले कोटकपूरा के कुछ बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि इस बारे में अभी पुलिस का कोई भी अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं है। 

प्रदीप की गुरुवार सुबह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को नाम चर्चा घर में रखवा दिया गया। इस मौके पर डेरा की पंजाब कमेटी के सदस्य हरचरण सिंह ने बताया कि कमेटी ने मृतक प्रदीप कुमार के परिवार के साथ बातचीत की है। परिवार में रोष है कि पहले तो प्रदीप कुमार समेत अन्य डेरा अनुयायियों को बेअदबी के झूठे आरोप लगाकर केस में फंसाया गया और अब उनकी हत्या कर दी गई। ऐसे हालात के लिए पुलिस प्रशासन व राज्य सरकार जिम्मेदार है। 
विज्ञापन


परिवार के अनुसार जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और जरूरत पड़ने पर शव को चौक चौराहे में रखने से गुरेज नहीं करेंगे। हरचरण सिंह ने कहा कि डेरा हमेशा अनुयायियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है और कमेटी परिवार के फैसले के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले साल 2019 में भी डेरा अनुयायी महिंदरपाल बिट्टू की भी नाभा जेल में हत्या कर दी गई थी जिसकी जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। डेरा अनुयायियों पर लगातार हमला कर रहे आरोपियों के चेहरे बेनकाब होने चाहिए। 

डेरा ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
अनुयायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की डेरा सच्चा सौदा ने निंदा की है। डेरा प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र खुराना इंसां व संदीप कौर इंसां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा संदीप के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। डेरा में सभी धर्मों का आदर सत्कार किया जाता है। किसी भी धर्म की बेअदबी करना तो दूर संगत ऐसा सोच भी नहीं सकती। हम यह अपील करते हैं कि इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच जल्द से जल्द करवाई जाए। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। उन्होंने संगत से अपील की है कि अमन व शांति बनाए रखें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें