फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कहीं आपके घर के नंबर पर तो नहीं बन गया फर्जी वोटर कार्ड...तो हो जाइए होशियार

Mon, 01 Oct 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Voter Id card
विज्ञापन
अगर आपने वोटर कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया है, तो होशियार हो जाइए...और चेक कीजिए कहीं आपके मकान नंबर पर किसी अन्य व्यक्ति का वोटर कार्ड इश्यू तो नहीं हो गया है। क्योंकि सिटी ब्यूटीफुल में डिपार्टमेंट की मिलीभगत से फर्जी तरीके से वोटर कार्ड बनवाने का धंधा चल रहा है। सिटी में ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


जब महिला वोटर कार्ड बनवाने की प्रक्रियाएं पूरी कर दी, तो उसे पता चला कि उसी पते पर पहले से ही किसी और के नाम पर वोटर कार्ड बना हुआ है। यह जानकर महिला के होश उड़ गए। तत्काल उसने वोटर लिस्ट देखी तो मामला सही पाया गया। प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।

शहर के सेक्टर 20ए में एमएम सेठी का मकान है। जिसका नंबर 2615 है। मकान में प्रथम तल पर डॉ. कोमल बीते 10 वर्षो से किराए पर रहीं हैं। मकान मालिक के कहने पर कोमल ने इसी मकान के प्रथम तल से वोटर कार्ड बनवाने के लिए एक साल पूर्व ऑफ लाइन अप्लाई किया था।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद भी कार्ड नहीं बन पाया तो हाल ही में कोमल ने पीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की। पोर्टल पर शिकायत होने के बाद बीएलओ उनके घर पहुंचे। इस दौरान कोमल को पता चला कि इस मकान के प्रथम तल पर पहले से किसी लीलाधर पंडित के नाम से कार्ड बना हुआ है।

एमएम सेठी नहीं जानते हैं किसी लीलाधर को
वोटर कार्ड बना होने की जानकारी मिलते ही किराए पर रहने वाले फैमिली के होश उड़ गए। आनन-फानन में इसकी जानकारी एमएम सेठी को दी गई। सेठी ने बताया कि इससे पहले कोई भी इस मकान में नहीं रहता था। लीलाधर नाम के व्यक्ति को वह जानते तक नहीं हैं। मकान मालिक के  कहने पर कोमल ने पूरे मामले की शिकायत पीएम पोर्टल के साथ स्थानीय स्तर पर भी की।

कार्ड लेने से किया इनकार
इस संदर्भ में बीएलओ का काम देख रहीं सेक्टर 29 मॉडल स्कूल की शिक्षिका अनीता श्रीवास्तव का कहना है कि डॉ. कोमल का  वोटर कार्ड आ गया था। मैं देने उनके घर भी गई थी। लेकिन इसमें कोमल और इनके पिता का नाम गलत था। जिसके चलते इन्होंने वोटर कार्ड नहीं लिया। बीएलओ ने बताया कि नई लिस्ट में लीलाधर और दुर्गादत्त नाम से वोटर लिस्ट में आया है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें