फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तरीके अपनाइए और फर्जी मोबाइल ऐप से दूर रहें सीनियर सिटीजन, नहीं तो ठग लिए जाएंगे आप

Thu, 22 Aug 2019 11:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन के लिए सेमिनार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व सीनियर सिटीजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेक्टर-10 के गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में हुआ। इस मौके पर चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आईपी पुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में विशेष तौर पर 100 तिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन को साइबर क्राइम के बारे में कुछ टिप्स देकर उन्हें जागरूक किया गया।
विज्ञापन


इसमें सीनियर सिटीजन का बताया गया कि फर्जी मोबाइल ऐप से दूर रहें नहीं तो ठगी का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग सेक्टरों से 50 से ज्यादा सीनियर सिटीजन मौजूद थे। प्रेसिडेंट आईपी पुरी ने कहा कि जीवन में सभी को सम्मान व खुशहाली की व्यवस्था जब तक समाज में नहीं होगी तब तक देश खुशहाल नहीं होगा, इसलिए अशोक नादिर ने पार ब्रह्म आसरा की ओर से सीनियर सिटीजन के लिए मुफ्त सुविधा चंडीगढ़ के पास ही उपलब्ध करवा दी है, जिसका कोई भी लाभ उठा सकता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के मुद्दे, देखभाल, सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान अशोक भंडारी नादिर, प्रेम विज, एसएस लांबा, केके शारदा, बलवंत मुसाफिर ने भी सीनियर सिटीजन की समस्याओं व मुश्किलों पर विचार विमर्श कर हल निकालने का प्रयास किया। इसके अलावा सेक्टर-34 स्थित सी बिट्स संस्थान के नवनीत शर्मा ने सीनियर सिटीजन को साइबर अपराध का (लाइव डेमो) देकर जागरूक किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होनी चाहिए जागरूकता

जिस तरह कार्यक्रम में साइबर क्राइम से संबंधित कुछ टिप्स दिए गए। उसी तरह से चंडीगढ़ पुलिस को भी सीनियर सिटीजन को साइबर टिप्स देनी होगी ताकि वह जागरूक रहें और उनके साथ किसी तरह की ठगी न हो।
-आईपी पुरी, प्रेसिडेंट, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन

नहीं शेयर करनी चाहिए बैंक की जानकारी
एक्सपर्ट ने कार्यक्रम में साइबर क्राइम के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। इससे काफी सीखने को मिला। ऐप और मैसेज के जरिए बैंक की डिटेल नहीं देनी चाहिए। इसके अलावा समय-समय पर अपने मोबाइल को चेक करते रहना चाहिए ताकि कोई फर्जी ऐप तो इंस्टाल नहीं हो गया है।
-प्रेम विज, सीनियर सिटीजन

किसी को कुछ शेयर न करें
साइबर क्राइम में कई अहम जानकारियां दी गई हैं। इसमें बताया गया कि आप मोबाइल ऐप के जरिए किसी को कुछ शेयर न करें, नहीं तो ठगी का शिकार हो सकते हैं।
-गुरनाम सिंह, सीनियर सिटीजन

फर्जी ऐप के इस्तेमाल से बचें
साइबर क्राइम के बारे में ज्यादा लोग अवेयर नहीं होते हैं, यही कारण है कि उनसे ठगी हो जाती है। कार्यक्रम में इससे बचने केबारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही बताया गया कि फर्जी ऐप को खोलने से डाटा लीक हो जाता है।
-अशोक भंडारी नादिर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें