फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में अस्पताल की पार्किंग में बेहोश मिलीं मां-बेटी

Thu, 12 May 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली अस्पताल की पार्किंग में बेहोश मिली मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब सिविल अस्पताल में  मेडिकल करवाने आई मां-बेटी संदिग्ध हालत में पार्किंग में बेहोश मिली। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली दोनों महिलाओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि कोई लुटेरा गिरोह महिलाओं को कुछ सुंघाकर बेहोश कर गया है। थाना फेज-1 एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि महिलाओं के होश में आने के बाद ही असल कारणों का पता चलेगा।

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर की है। खरड़ निवासी प्रेमवती और उनकी बेटी जसविंदर कौर मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल र्में आइं थीं। लेकिन, वह सिविल अस्पताल की पार्किंग में बेहोश मिलीं। इस बीच पूरे शहर में खबर फैल गई कि दो महिलाओं को कोई कुछ सुंघाकर लूट ले गया है। सोशल मीडिया में यह संदेश वायरल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


काफी देर तक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद दोनों महिलाओं को जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। इसी बीच पुलिस ने जानकारी जुटाकर उसके बेटे को सूचित किया। थाना फेज-1 एसएचओ सुखविंदर सिंह ने कहा कि महिलाओं के होश में आने के बाद ही सारी स्थिति साफ होगी। लूट की वारदात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

फेज-पांच में भी हुआ ऐसा मामला
फेज-पांच में भी कुछ दिन पहले ऐसा मामला सामने आया है। दो युवकों को कोई कुछ सुंघाकर या खिलाकर चला गया था। दोनों बेहोशी की हालत में फेज-7 में मिले थे। वहीं, दोनों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें