मोहाली पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसा दिया है। नशा विरोधी मुहिम के तहत अब तक तीस मुकदमें दर्ज किए गए हैं। जबकि 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आरोपियों के पास से एक क्विंटल 59 किलोग्राम 300 ग्राम भुक्की, 289 ग्राम हेरोइन, 18 ग्राम स्मैक, 140 नशीली दवाईयों की शीशियां, 45 ग्राम नशीला तरल पदार्थ, 500 ग्राम गांजा तीन किलोग्राम, 9844 नशे के कैप्सूल व 61 नशीले टीके बरामद किए गए।
इसके अलावा 23 पीओ गिरफ्तार किए गए हैं। इससे पटियाला जोन-1 के इंस्पेक्टर जनरल पुलिस परमराज सिंह उमरानंगल ने पीसीए स्टेडियम में पुलिस अधिकारियों से मीटिंग की। मीटिंग में डीआईजी रूपनगर रेंज गुरशरन सिंह संधू, एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर, एससपी रूपनगर वरिंदर पाल सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी हाजिर थे।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पड़ोसी राज्य से नशा तस्करी रोकने के लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा विरोधी मुहिम को कामयाब बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि वह अपनी डयूटी को पूरी तनदेही से निभाए। इससे पहले आईजीपी उमरानंगल ने पंजाब पुलिसस के जवानों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।