फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मनसा देवी के दरबार पहुंचे सीएम, कई बड़ी घोषणाएं की

Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
सीएम मनोहर लाल माता मनसा देवी मंदिर में। - फोटो : amar ujala
माता मनसा देवी की कृपा से प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि व विकास का नया मार्ग प्रशस्त होगा। हरियाणा प्रदेश विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। यह कहना है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का। वह मंगलवार को नवरात्र के छठे दिन पंचकूला स्थित माता मनसा देवी दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे। उन्होंने माता के दर्शन करने के बाद हवन में भी भाग लिया। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यहां जल्द ही लिफ्ट लगेगी और मंदिर के प्रांगण को दूसरी ओर से भी चौड़ा किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आरती में एक साथ हिस्सा ले सकें।
विज्ञापन

2 of 6
सीएम मनोहर लाल माता मनसा देवी मंदिर में। - फोटो : amar ujala
उन्होंने नवरात्र व नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता मनसा देवी मंदिर के निर्माण के 200 साल पूरे होने पर साल भर कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजन की तैयारी की गई है। इसी कड़ी में प्रत्येक शाम भजन संध्या का कार्यक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंदिर परिसर में चार नए मंदिरों व जीर्णोद्धार के बाद दो नए मंदिरों का लोकार्पण और शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया।
विज्ञापन

3 of 6
सीएम मनोहर लाल माता मनसा देवी मंदिर में। - फोटो : amar ujala
जिन मंदिरों का लोकार्पण किया उनमें पशुपतिनाथ वाटिका परिसर में श्री शिव परिवार, श्री राम दरबार, श्री राधा-कृष्ण एवं श्री लक्ष्मीनारायण नवनिर्मित मंदिर और जीर्णोद्धार के बाद माता अष्टभुजी व बगला माता मंदिर शामिल है। इन मंदिरों का निर्माण समाज सेवी मोतीलाल जिंदल परिवार, विष्णु गोयल, हरिश मित्तल व आशीष मित्तल द्वारा दिए दान की राशि से निर्माण व जीर्णोद्धार करवाया गया।

4 of 6
सीएम मनोहर लाल माता मनसा देवी मंदिर में। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री के साथ अंबाला से सांसद सांसद रतनलाल कटारिया, पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, रोहतक से विधायक मनीष ग्रोवर, चंडीगढ़ एवं पंजाब भाजपा के प्रभारी प्रभात झा, चंडीगढ़ में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने भी महामाई के चरणों में पूजा की। इस मौके पर अंबाला मंडल के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह, उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़, डीसीपी अनिल धवन, नगर-निगम आयुक्त जगदीप ढांडा समेत कई अधिकारी और पार्टी के नेता मौजूद रहे। सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन

5 of 6
सीएम मनोहर लाल माता मनसा देवी मंदिर में। - फोटो : amar ujala
मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कालका स्थित सिद्ध शक्ति पीठ काली माता मंदिर में भी माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान कालका विधायक लतिका शर्मा ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हवन यज्ञ में भाग लेकर आहुति भी डाली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पार्किंग की समस्या पर कहा कि मैनेजमेंट से बात करके इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पिंजौर स्थित कौशल्या डैम का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि डैम के बारे में उन्हें कई शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम मनोहर लाल माता मनसा देवी मंदिर में। - फोटो : amar ujala
एचएमटी के मुद्दे पर सीएम खट्टर ने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठ करके इस समस्या को जल्द निपटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह बहुत दुख की बात है कि कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। विधायक लतिका शर्मा ने मुख्यमंत्री को कालका काली माता मंदिर की पार्किंग समस्या संबंधी ज्ञापन सौंप मंदिर के पास खाली पड़ी जगह भी दिखाई। इस मौके पर एसडीएम कालका आशुतोष राजन, तहसीलदार डा. कुलदीप सिंह, पृथ्वीराज, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा,  सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें