21 अगस्त को भारत बंद के एलान पर कानून व्यवस्था के मद्देनजर डीजीपी ने दिए निर्देश
चंडीगढ़। उच्चतम न्यायालय की ओर से अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण पर दिए गए आदेश के खिलाफ 21 अगस्त को भारत बंद का एलान कुछ संस्थाओं की ओर से किया गया। ऐसे में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों व अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। डीजीपी ने पुलिस तैनाती, संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने, कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।
डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, एफबी सहित अन्य पर भड़काऊ व संवेदनशील पोस्ट डाले जाने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारी अपने जवानों को स्पष्ट तौर पर जानकारी दें। अप्रिय लगने पर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाना सुनिश्चित करें। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक व कानून के दायरे में रहते हुए अपनी बात उचित माध्यम से रखें। कंट्रोल रूम के माध्यम से कानून व्यवस्था की जानकारी एक-दूसरे को देते रहें।