लखनऊ और इलाहाबाद जाने वाली ट्रेनों में 19 दिसंबर से थर्ड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। ये कोच सद्भावना और ऊंचाहार एक्सप्रेस में लगेगा।
सद्भावना एक्सप्रेस चंडीगढ़ से लखनऊ और ऊंचाहार एक्सप्रेस इलाहाबाद जाती है। इस महीने फेस्टिवल के चलते दोनों गाड़ियों में लंबी वेटिंग है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन सुपरिंटेंडेंट आरके दत्ता ने बताया कि ये कोच 31 दिसंबर तक दोनों गाड़ियों में लगा रहेगा।
कोहरे से लेट हो रही ट्रेनें
कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें रोजाना लेट हो रही हैं। हावड़ा-कालका मेल शुक्रवार को तीन घंटे 50 मिनट लेट रही, जबकि ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट देरी से चंडीगढ़ पहुंची। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे लेट रही।
यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त थर्ड एसी कोच
सर्दियों में अतिरिक्त यात्री भार को लेकर अस्थाई तौर पर रेलवे ने एक्सप्रेस गाड़ियों में तृतीय वातानुकूलित कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। इलाहाबाद से चंडीगढ़ के बीच आने-जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में यह सुविधा 16 दिसंबर से मिलने लगेगी। सोनीपत के रेलयात्री 2 जनवरी 2015 तक इस कोच का लाभ उठा सकते हैं।
वेटिंग का होगा इंतजार कम
रेलयात्रियों को ऊंचाहार में अतिरिक्त कोच मिलने से जहां भारी राहत मिलेगी वहीं ट्रेन में सीट वेटिंग का इंतजार कम हो जाएगा। अब यात्री थर्ड एसी कोच में आसानी से सोनीपत से चंडीगढ़ या सोनीपत से इलाहाबाद का सफर कर सकेंगे।
20 कोच की होगी यह ट्रेन
ऊंचाहार में करीब फिलहाल 19 कोच जुड़े हुए हैं। जिसमें 2 द्वितीय वातानुकुलित श्रेणी, 3 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 6 स्लीपर कोच, 6 द्वितीय श्रेणी कोच और 2 मालवाहक कोच है। ट्रेन में अब अतिरिक्त तृतीय वातानुकूलित कोच लगने से ट्रेन में 20 कोच हो जाएंगे।
ठंड को देखते हुए ऊंचाहार ट्रेन में अतिरिक्त कोच मुहैया कराने का फैसला लिया गया है। यह कोच आगामी 16 दिसंबर से यात्रियों को मुहैया हो जाएगा।
-अजय माइकल, प्रवक्ता, उत्तर रेलवे