फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा अफसरशाही में व्यापक फेरबदल, देखिए सूची

Thu, 13 Nov 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने बुधवार देर रात अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों में व्यापक फेरबदल किया है। तबादले में बिजली, टाउन एवं कंट्री प्लानिंग, फूड एंड सप्लाई जैसे महत्वपूर्ण महकमे के अधिकारी इधर से उधर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार राजन कुमार गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली, गैर परंपरागत ऊर्जा, नवराज संधू को हरियाणा विकास और पंचायत, रोशन लाल को आबकारी एवं कराधान, खनन तथा भू विज्ञान, एसएस ढिल्लों को पर्यटन और पुरातत्व विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

ढिल्लों हुड्डा सरकार में सीएम के प्रधान सचिव रहे हैं। वहीं हरदीप कुमार को पीडब्ल्यूडी और बीएंडआर, एसएस प्रसाद को खाद्य एवं आपूर्ति, औद्योगिक प्रशिक्षण, आरसी चंदर को चिकित्सा शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, एस के गुलाटी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और रामनिवास को स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


सबसे महत्वपूर्ण टाउन एवं कंट्री प्लानिंग का जिम्मा टी राघवेंद्र राव को और गृह विभाग का जिम्मा पीके महापात्रा को सौंपा गया है। इसके अलावा केके खंडेलवाल को खेल एवं युवा मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, धनपत सिंह को कृषि विभाग और विजय वर्द्धन को उच्च शिक्षा, पुरातत्व, मुद्रण एवं लेखन सहित सांस्कृतिक विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

प्रमुख सचिव स्तर के संजीव कौशल वर्तमान कार्यभार के अलावा सूचना एवं लोकसंपर्क, भाषा विभाग, पीके दास को वित्त एवं योजना, शशि बाला गुलाटी श्रम एवं रोजगार तथा आलोक निगम को जनस्वास्थ्य एवं सहकारिता विभाग, आर आर जोयल प्रमुख सचिव के तौर पर सिंचाई विभाग, वीरा खंडेलवाल तकनीकी शिक्षा, देवेंद्र सिंह को इंडस्ट्री, कामर्स का काम संभालेंगे।

हुड्डा सरकार में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के प्रमुख सचिव रहे टीसी गुप्ता को हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग, अमित झा प्रमुख सचिव वन एवं वाइल्ड लाइफ, एसएन राय को शहरी निकाय और अवतार सिंह को परिवहन, नागरिक उड्डयन, महावीर सिंह पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें