फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः पटाखा फैक्टरी में धमाका, एक की मौत, एक बच्चा गंभीर घायल

Sun, 24 May 2020 09:01 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
विज्ञापन
फैक्टरी मजदूरों से जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कुंजपुरा से मुगलमाजरा रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्टरी में अचानक हुए धमाके से फैक्टरी की छत उड़ गई। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा झुलस गया। आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही कि धमाके के दौरान दस कर्मचारी काम कर रहे थे, अचानक कमरे में हुए धमाके के बाद सभी बाहर की तरफ दौड़ पड़े और बाल बाल बच गए। 

विज्ञापन


हादसे के बाद से ये मजदूर सहमे हुए हैं। उधर, पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है। कुंजपुरा से मुगलमाजरा रोड पर विनायक नाम से पटाखा फैक्टरी है। शाम करीब 6.30 बजे अचानक से फैक्टरी से धमाके की आवाज आई। आवाज इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर तक गूंज गई। इसके बाद खेतों में काम करने वाले व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस समय फैक्टरी में आग लगी हुई थी। 

आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बाद में किसी तरह से धमाके में झुलसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें एक व्यक्ति बिहार निवासी विनोद पासवान की मौत हो चुकी थी, जबकि एक बच्चा प्रतीक निवासी कुंजपुरा झुलसा हुआ था। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर बच्चे का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलने पर कुंजपुरा थाना प्रभारी गौरव कुमार, सदर थाना प्रभारी बलजीत और डीएसपी घरौंडा रामदत्त मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी परिजनों के बयान लिये जाने हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें