फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद की बजाय कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44 डी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों और उनके परिजनों को क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से धमकाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, उनके सलाहकार मनोज परिदा और निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग से की है। सेक्टर में आसपास के लोग प्रशासन के अजीबोगरीब नियम कानून से परेशान हैं। इस संबंध में पांच अक्तूबर को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को मौके पर लाव लश्कर के साथ पहुंचे कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने परिवार की मदद करने की बजाय धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित नरेंद्र पांडेय ने बताया कि उनकी शिकायत से अधिकारी काफी नाराज थे। आरोप है कि अधिकारी ने कहा कि अगर वह चाहें तो लोगों को घसीटकर ले जा सकते हैं। अधिकारी के ऐसे बर्ताव से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

उधर, कार्यकारी मजिस्ट्रेट विकास गोयल का कहना है कि उन पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर क्वारंटीन परिवारों से मुलाकात की और कहा कि राशन व अन्य जरूरी चीजों के लिए उनसे 24 घंटे संपर्क कर मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें