सवाल: नगर निगम को वित्तीय संकट से उबारने के लिए क्या योजना है
जबाव: वर्ष 2016 के बाद से आप देखिए लगातार वित्त बढ़ रहा है। दिल्ली फाइनेंस कमीशन की चौथी सिफारिश की रिपोर्ट के बारे में गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत हुई है। उन्होंने बताया है कि ज्यादातर केंद्र शासित प्रदेशों की यह समस्या इसे लेकर जल्द कोई बड़ा निर्णय होगा।
सवाल: एक मेयर के लिए एक साल के कार्यकाल को लेकर आपका क्या मत है?
जबाव: यह वैसे तो पॉलिसी का मामला है लेकिन एक साल में मुद्दों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है। पांच साल के कार्यकाल में एक लक्ष्य निर्धारित किया जा सकता है।
सवाल: अधिकारियों के साथ तालमेल को लेकर आपकी क्या राय है
जबाव: अधिकारियों से तालमेल के साथ ही शहर में विकास कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। प्रशासक के सलाहकार के साथ जो बैठक होती है उसके फैसलों को लागू कराने के लिए हम अब समीक्षा करेंगे। जो काम नहीं होंगे, उसे प्रमुखता से आगामी बैठक में रखेंगे।
सवाल: शहर में पार्किंग की समस्याओं को लेकर आपकी क्या योजना है
जबाव: हेरिटेज शहर होने के कारण यहां अंडरग्राउंड पार्किंग को नहीं बनाया जा सकता है। शहर में बहुमंजिला इमारतों को लेकर चर्चा चल रही है, सेक्टर-35 में जिस तरह पार्किंग बनाने का फैसला हुआ है ऐसी कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें निगम भी पूरा सहयोग करेगा।